विश्व की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा पर लहराया तिरंगा, UAE ने इस अंदाज में भारत को स्वतंत्रता दिवस 2023 की दी शुभकामनाएं:-

विश्व की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा पर लहराया तिरंगा, UAE ने इस अंदाज में भारत को स्वतंत्रता दिवस 2023 की दी शुभकामनाएं:- भारत इस साल 2023 में अपना 77 वां  स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, ऐसे में जहां एक तरफ अमेरिका जैसे विकसित राष्ट्र ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं वहीं दूसरी तरफ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी भारत की स्वतंत्रता दिवस पर सभी भारतवासियों को शुभकामनाएं दी है और भारत की अर्थव्यवस्था की जमकर तारीफ भी की है लेकिन इन सभी के बीच जो सबसे महत्वपूर्ण और सभी को आश्चर्यचकित करने वाला संदेश यूएई दुबई की तरफ से पेश किया गया जिसमें विश्व की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा की 140 मंजिला ऊंची इमारत में जहां एक तरफ भारतीय तिरंगे कलर में पूरी बिल्डिंग नजर आई वही दुबई में भारतीय राष्ट्रगान को भी सम्मान के साथ भारतीय धुन में बजाया गया, जिसको देखकर पूरे विश्व में भारत की बढ़ती ताकत को सभी ने लोहा माना।

 

इतना ही नहीं दुबई के वर्तमान शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने अपने ट्विटर हैंडल पर भारत को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दी।

इतना ही नहीं दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन रशीद अल मकतूम ने भारत के 77 वे  स्वतंत्रता दिवस पर सभी भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए एक लंबी पंक्ति भी लिखी है जिसमें उन्होंने लिखा है कि मैं इस महान राष्ट्र के नेतृत्व और लोगों को बधाई देता हूं। इस खुशी के अवसर पर संयुक्त अरब अमीरात साझा समृद्धि और विकास के भविष्य के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है, हमारी साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाता है और राजनीतिक आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों के नए क्षितिज हम साथ में तलाश रहे हैं। भारत की स्वतंत्रता दिवस की सभी को शुभकामनाएं!

 

भारत और संयुक्त अरब अमीरात का नाता बेहद ही गहरा है जब से भारतीय प्रधानमंत्री जुलाई महीने में संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर गए थे तब भी भारतीय प्रधानमंत्री और भारत के सम्मान में बुर्ज ऑफ खलीफा तिरंगे रंग में जगमगाता हुआ नजर आया था वही इस बार यानी 2023 में भारत जब अपना 77 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा था तो ऐसे में एक बार फिर से विश्व की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा पर लेजर किरणों के द्वारा भारतीय तिरंगे झंडे को एक बार फिर से ना सिर्फ रोशनी में पूरी बिल्डिंग तिरंगे में रंगी हुई नजर आई बल्कि भारतीय राष्ट्रगान को भी स सम्मान गीत, संगीत के माध्यम से प्रस्तुत किया गया, भारत और यूएई के बीच इस तरह के पनपते नए रिश्ते को देखकर दुनिया भी आश्चर्य में पड़ गई है कि आखिर यूएई भारत के प्रति इतनी प्रतिबद्धता और इतना भरोसा क्यों करता है लेकिन इसके पीछे भारत और यूएई के प्रति पहले से चली आ रही सामाजिक आर्थिक प्रतिबद्धता के साथ साथ कई अहम मुद्दे ऐसे हैं जिन्हें संयुक्त अरब अमीरात भारत के साथ हाथ से हाथ मिला कर आगे बढ़ना चाहता है और यही प्रतिबद्धता आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देखने को मिली। 

 

वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान कि यदि बात करें तो पाकिस्तान ने जिस तरह से यूएई से कुछ दिन पहले हाथ से हाथ मिलाकर मदद की मांग की थी और उनको मदद के तौर पर कुछ शर्तों के आधार पर उन्हें ऋण यूएई की तरफ से दिया गया था लेकिन हाल ही में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पाकिस्तान को इतना ज्यादा महत्व यूं ही की तरफ से नहीं दी गई जितना कि भारत को दी जा रही है ऐसा देखकर पाकिस्तानी मीडिया में पाकिस्तान की किरकिरी और खेलियां उड़ाई जा रही हैं । वहीं दूसरी तरफ भारत विश्व को प्राथमिकता देते हुए कंधे से कंधे मिलाकर आगे बढ़ाने की राह पर हमेशा अग्रसर हो रहा है ऐसे में आने वाले समय में विश्व पटेल पर भारत की छवि और विश्वास और भाईचारे की भावना से उत्पाद दिखती हुई कंधे से कंधा मिलाकर सर्वोच्च विश्व के कल्याण की भावना से आगे बढ़ती हुई पूरे विश्व का प्रतिनिधित्व करती नजर आने वाली है ऐसा विशेषज्ञों का मानना है।

 

Rate this post

Leave a Comment