हैप्पी कलरफुल होली 2023  

हैप्पी कलरफुल होली 2023  

इस होली को और ज्यादा रंगीन और कलरफुल बनाने के लिए इस बार कुछ नए मीठे पकवान घर पर जरूर बनवाएं

यदि आप भी होली के त्यौहार में सबसे ज्यादा गुझियों के शौकीन हैं तो आप इस बार कलरफुल गुजिया का टेस्टी जायकेदार स्वाद जरूर लें,

क्योंकि रंग बिरंगी गुजिया न सिर्फ देखने में सुंदर और आकर्षक दिखती हैं बल्कि यह होली पर्व पर मिठास में  नया रंग हर्ष उल्लास भर देती हैं

तो देर किस बात की इन रंगीन कलरफुल गुजिया का टेस्ट और स्वाद इस होली पर जरूर ले और अपने जीवन की इस होली को बेहद खास बनाएं।

भारतीय सभ्यता संस्कृति में पूरी तरह से सराबोर गुझिया में भारत के प्रत्येक राज्य की सभ्यता संस्कृति की झलक दिखाती है

यह कलरफुल देसी गुजिया आपको भारत के प्रत्येक राज्य मैं मिल जाएंगी लेकिन सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश राजस्थान और गुजरात जैसे राज्यों में इस प्रकार की रंग बिरंगी गुजिया आपको दिखने और खाने को मिल जाएंगीl

गुजिया को कई अन्य नामों से जाना जाता है जैसे -महाराष्ट्र में करंजी,  छत्तीस गढ़ में कुसली,आंध्र प्रदेश में कज्जिकयालु बिहार में पेड़किया,(पिडकी) और उत्तर प्रदेश में गुजिया नाम से जाना जाता हैl

यदि बात करें गुजिया के प्रकार की तो उत्तर प्रदेश की खोया गुजिया विश्व प्रसिद्ध है इसके अलावा समोसा गुजिया

लोंग कली गुजिया, सेब गुजिया, अंजीर और खजूर की गुजिया, कैलोरी फ्री गुजिया, चॉकलेटी गुजिया, सबसे ज्यादा फेमस है जिन्हें लोग मार्केट में ढूंढते हुए नजर आते हैं

लेकिन इसके साथ-साथ मार्केट में अब कलरफुल कई रंगों में जैसे -हरे,गुलाबी,केसरी कलर की गुजिया अब मार्केट में अपनी रंग बिखेर रही हैं, जिनको देखते ही लोग अक्सर कर इनकी तरफ आकर्षित और खींचते चले आते हैं

और इनका मीठा और टेस्टी स्वाद होली के पर्व में जम कर सकते हैं और होली का त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ इन कलरफुल रंगों में सराबोर गुजियों के साथ मनाते हैं।