भारत और विश्व इतिहास में 17 & 18 फरवरी की घटी महत्वपूर्ण घटनाएं:-

17th & 18th February India and world History Incidents :-

यदि आप भी भारत और विश्व इतिहास में 17 और 18 फरवरी 2024 की घाटी महत्वपूर्ण घटनाओं को जानना चाहते हैं, तो यहां पर लेख में आपको भारतीय इतिहास के साथ-साथ विश्व इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया है जिसे जानकर आप भी भारतीय इतिहास और विश्व इतिहास कि बीती हुई महत्वपूर्ण घटनाओं को जान और समझ पाएंगे।

 

सबसे पहले बात करते हैं 17 फरवरी को क्रिकेट विश्व जगत की घटी इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में :-

 

सन 1862 में आज ही के दिन यानी 17 फरवरी को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर सबसे पहला टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया था , जिसमें आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पांच विकेट से हराकर क्रिकेट प्रारूप का पहला मैच जीतकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराया था।

 

इसके साथ-साथ खेल जगत से जुड़े बास्केटबॉल की सबसे महानतम खिलाड़ी माइकल जॉर्डन का जन्म भी आज ही के दिन यानी 17 फरवरी 1963 में हुआ था। जॉर्डन के बारे में यह भी सबसे रोमांचित भारी बात थी कि उनके मम्मी पापा ने उनके हवा में कुलचे भरते कदमों के कारण उन्हें एयर जॉर्डन नाम से पुकारा और जिसकी वजह से आगे चलकर उनका नाम माइकल जॉर्डन पड़ा।

world history 17th and 18th February

17 फरवरी 1959 को दुनिया के पहले वेदर सैटेलाइट यानी वांगार्ड 2 को अमेरिका ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया था जो की मौसम संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए इस वेदर सैटेलाइट को लॉन्च करके अमेरिका ने इतिहास रचा था।

 

इसके साथ-साथ 1931: में लॉर्ड इरविन ने दिल्ली के वाइस रीगल लॉज में महात्मा गांधी का पहली बार भारत की जनता के लोकप्रिय और सबसे प्रमुख नेता के रूप में उन्हें स्वीकार किया था।

 

इसके अलावा यदि युद्ध क्षेत्र से जुड़ी घटनाओं और इतिहास पर नजर डाले तो ….

 

1670 में आज ही के दिन यानी 17 फरवरी 1670 में छत पर शिवाजी ने मुगलों को हराकर सिंहगढ़ के किले पर अपना जीत का बिगुल बजाया था।

 

 आज ही के दिन यानी 17 फरवरी 1843 में ब्रिटेन ने मियानी की लड़ाई जीतने के बाद पाकिस्तान के मौजूदा सिंध प्रांत के ज्यादातर हिस्से पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया था।

 

आज ही के दिन यानी 17 फरवरी 1997 को नवाज शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने।

 

 वही 1979 में आज ही के दिन यानी 17 फरवरी को वियतनाम युद्ध के बाद वियतनाम देश ने चीन को छोड़कर सोवियत संघ से अपनी संधि बढ़ा ली जिसके बाद चीन विरोधी और सोवियत समर्थकों की वजह से चीन ने अपने इस पड़ोसी देश पर हमला बोल दिया था जिसमें काफी ज्यादा जन धन की हानि हुई थी।

 

1987 में आज ही के दिन यानी 17 फरवरी को ब्रिटेन में शरण मांग रहे श्रीलंका के तमिल समुदाय के एक समूह को जब उनके देश वापस भेजने का प्रयास किया गया तो तमिलों के समूह ने कपड़े उतार कर विरोध प्रदर्शन किया।

 

17 फरवरी 2004 को फूलन देवी की हत्या का मुख्य आरोपी शमशेर सिंह राणा तिहाड़ जेल से फरार हो गया था , जिसकी वजह से दिल्ली के कई बड़े पुलिस ऑफिसर नप गए थे।

 

इसके साथ-साथ 17 फरवरी 2009 को चुनाव आयोग ने चुनाव के परिणामों को लेकर अंतिम चरण का मतदान समाप्त होने तक एग्जिट पोल के प्रसारण पर  पर रोक लगा दी थी।

 

2014 में आज ही के दिन यानी 17 फरवरी को सऊदी अरब की सोमिया जी भारती सऊदी अरब देश की पहली महिला मुख्य संपादक बनी उन्होंने ‘सऊदी गजट ‘ अखबार का प्रमुख रूप से संपादन करके मुख्य संपादक की भूमिका निभाई।

 

मौसम और उथल-पुथल की महत्वपूर्ण घटनाएं:-

 

आज ही के दिन यानी 17 फरवरी 1996 को इंडोनेशिया में भीषण भूकंप आया था और इस भूकंप के आने के ठीक बाद सुनामी आने की वजह से 100 से ज्यादा लोगों की प्राकृतिक आपदा में मौत हो गई थी वही 400 से ज्यादा लोग मात्र 1 मिनट में घायल हो गए थे और 50 से ज्यादा लोग लापता हो गए जिनका आज तक कोई सबूत नहीं मिला।

 

18 फरवरी को विश्व इतिहास और भारतीय इतिहास में घटी प्रमुख घटनाएं:-

 

18 फरवरी को विश्व इतिहास पटल पर घटी घटनाओं की यदि बात करें तो आज ही के दिन यानी 18 फरवरी 1614 को जहांगीर ने मेवाड़ पर कब्जा कर लिया था।

 

वही 18 फरवरी 1915 को प्रथम विश्व युद्ध में जर्मनी ने इंग्लैंड की नाकेबंदी करके जर्मनी को पूरी तरह से अपने कब्जे में ले लिया था।

 

वहीं यदि साहित्यकार और संतों की बात करें तो आज ही के दिन यानी 18 फरवरी 1836 को भारत के महान संत एवं विचारक रामकृष्ण परमहंस का जन्म हुआ था। 

 

इसके साथ-साथ आज ही के दिन यानी 18 फरवरी 1905 को शाम की कृष्ण वर्मा ने इंडिया होम रूल सोसाइटी की स्थापना लंदन में की थी।

 

आज ही के दिन यानी 18 फरवरी 1925 को हिंदी के प्रमुख कथाकार एवं निबंध लेखिका कृष्णा सोबती जी का जन्म हुआ था।

 

इसके साथ-साथ यदि सौरमंडल और ग्रह नक्षत्र की बात करें तो…

 

 1930 ईस्वी में सौरमंडल के नवे ग्रह प्लूटो की खोज स्लाइड टोमबागम के द्वारा की गई थी, यह प्लूटो ग्रह सूर्य से सबसे दूर स्थित गृह था।

 

1911 में आज ही के दिन यानी 18 फरवरी को पहली बार विमान से डाक पहुंचने का काम भारत में शुरू हुआ था जिसमें एयर मेल की पहली आधिकारिक उड़ान इलाहाबाद से शुरू हुई थी।

 

आज ही के दिन यानी 18 फरवरी 1954 को विश्व के पहले चर्च यानी चर्च ऑफ साइंटोलॉजी की स्थापना कैलिफोर्निया में की गई थी।

 

भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में 18 फरवरी 1971 का दिन बेहद खास रहा था जिसमें भारत ने अरबी सैटेलाइट स्टेशन के जरिए ब्रिटेन के साथ अपना पहला उपग्रह संपर्क कायम करके इतिहास रचा था।

 

वहीं यदि विश्व पटेल पर हुई सबसे बड़ी चोरी की बात करें तो आज ही के दिन यानी 18 फरवरी 1983 को अमेरिका देश में इतिहास जगत की अब तक की सबसे बड़ी लूट की घटना घटी थी जिसमें 13 लोग मारे गए थे।

 

भारत और बांग्लादेश के बीच 18 फरवरी 1999 को बस सेवा पर समझौता हुआ था।

 

इसके साथ-साथ भारत और पाकिस्तान के बीच भी थार एक्सप्रेस ट्रेन पर समझौता 2006 में आज ही के दिन यानी 18 फरवरी को हुआ था, जो कि भारत और पाकिस्तान के बीच चलने वाली पहली पैसेंजर ट्रेन थी।

 

5/5 - (1 vote)

Leave a Comment