खरबूजा खाने के 10 फायदे: –

Cantaloup (खरबूजा) Benefits:-

खरबूजा खाने के 10 फायदे: -गर्मियों का मौसम शुरू होते ही कई तरह के हेल्थी फल मार्केट में आने लगते हैं जो कि गर्मी से राहत दिलाने में शरीर को पूरी तरह से मदद करते हैं जिनमें ककड़ी -खीरा- तरबूज के साथ-साथ खरबूजा भी शामिल होता है।

यदि बात करें भारत में औसतन तरबूज के बाद सबसे ज्यादा खाया जाने वाला खरबूजा ही है जो कि लोगों को कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स विटामिंस मिनरल्स खनिज पदार्थ प्रदान करता है और गर्मी के दिनों में तन और मन को  ठंडक पहुंचाने में बेहद मददगार साबित होता है। गर्मियों का मौसम शुरू होते ही सड़क के किनारे मार्केट में ठेलों पर गोलाकार के हल्के हरे पीले लाइन और हल्के हरे नारंगी लाइन रंग के खरबूजे आपको नजर आ जाएंगे और कई लोग तो इन खरबूजा के मीठे खुशबूदार टेस्टी स्वाद के इतने ज्यादा शौकीन होते हैं कि वह खरीदते हुए भी आपको दिखाई देंगे।

हो भी क्यों न खरबूजे में कई प्रकार की विटामिंस मिनरल्स खनिज पदार्थ होते हैं जो कि गर्मी के दिनों में ना सिर्फ केवल शरीर को बेहद स्वस्थ बनाते हैं बल्कि शरीर में होने वाली कई प्रकार की समस्याओं जैसे पानी की कमी पाचन संबंधी समस्याएं सफेद रक्त कोशिकाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान में बेहद लाभदायक साबित होती है इसीलिए डॉक्टर भी गर्मी के दिनों में खरबूजा खाने की सलाह देते हैं l

 

खरबूजे में पाए जाने वाले विटामिन सी और खनिज पदार्थ: 

 

यदि बात करें खरबूजे में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट तत्व और विटामिंस की तो इसमें प्रमुख रूप से विटामिन -C सी और विटामिन-K के पाया जाता है इसके साथ-साथ खरबूजे में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम भी मौजूद होता है जोकि हड्डियों को मजबूत बनाने में बेहद लाभदायक होता है। इसके साथ साथ खरबूजे में शर्करा की मात्रा भी पाई जाती है जो कि गर्मी के दिनों में जल्दी-जल्दी लगने वाली प्यास को भी नियंत्रित करती है और शरीर में होने वाली पानी की कमी  की  पूर्ति भी करती है l इसके अलावा खरबूजे में ग्लूकोस, पोटैशियम मैग्निशियम जैसे महत्वपूर्ण तत्व भी इसमें मौजूद होते हैं जो कि शरीर को अंदर से स्ट्रांग और शक्तिशाली बनाने में बेहद मददगार साबित होते हैं।

 

लोगों द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न और उनके सटीक उत्तर आओ जाने: –

 

Q.1 खरबूजे खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं?

 

खरबूजे में पाए जाने वाले विटामिन मिनरल्स खनिज पदार्थ और एंटीऑक्सीडेंट तत्वों की वजह से यह शरीर में पानी की कमी की पूर्ति करता है और बढ़ती हुई उम्र को रोकने के साथ-साथ यह मानसिक तनाव को भी कम करने में बेहद लाभदायक और उपयोगी होता है। इसके अलावा भी खरबूजे के कई अन्य फायदे हैं जिन्हें नीचे दिए गए बिंदु में दर्शाया गया है: –

 

  1. आंखों की रोशनी बढ़ाने में बेहद मददगार
  2. हड्डियों और घुटनों के दर्द संबंधी समस्याओं में बेहद लाभदायक
  3. चेहरे को सुंदर और चमकदार और गोरा बनाने में बेहद मददगार
  4. विटामिन सी की कमी से होने वाली रोगों जैसे स्कर्वी रोग के लिए बेहद लाभदायक और उपयोगी फल होता है
  5. गर्मी के दिनों में लगने वाली प्यास बुझाने और शरीर में होने वाली पानी की कमी की पूर्ति करने में बेहद लाभदायक और उपयोगी
  6. हृदय संबंधी समस्याओं में बेहद लाभदायक
  7. शरीर में तेजी से घट रहे वाइट ब्लड सेल्स को बढ़ाने में बेहद मददगार
  8. दातों की जड़ों को स्वस्थ और हल्दी बनाने में सहायक
  9. शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने और इम्यूनिटी सिस्टम को बेहतर बनाने में सहायक
  10. गर्मी के दिनों में लगने वाली लू और पेट में जलन जैसी समस्याओं में बेहद लाभदायक और उपयोगी

Q.2 खरबूजा कब नहीं खाना चाहिए?

 

Ans:- कई लोगों के मन में अक्सर यह प्रश्न बना रहता है कि क्या हम सुबह खाली पेट नाश्ते से पहले खरबूजे का सेवन कर सकते हैं या नहीं, तो आपको बताते चलें कि सुबह के नाश्ते के समय और दोपहर में खाना खाने के बाद आप खरबूजा खा सकते हैं यह किसी भी प्रकार से शरीर को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है। वहीं दूसरी तरफ खरबूजे का सेवन सुबह तड़के खाली पेट या फिर रात में सोने से पहले खरबूजे का सेवन नहीं करना चाहिए यह आपके स्वास्थ्य को नुकसान भी पहुंचा सकता है। वहीं कुछ अन्य मामलों में यदि आप डायबिटीज, या फिर हृदय संबंधी किसी गंभीर समस्या से ग्रसित हैं तो आपको अपने डॉक्टर के परामर्श के अनुसार ही इस तरह के फलों का सेवन करना चाहिए यदि डॉक्टर मना करते हैं तो आपको इस फल को खाने से परहेज करना चाहिए।

Q.3 खरबूजा खाने के तुरंत बाद क्या-क्या नहीं खाना चाहिए?

Ans:- खरबूजा खाने के तुरंत बाद आपको कुछ चीजें खानी भारी पड़ सकती है इसलिए खरबूजा खाने के तुरंत बाद आपको इन चीजों को कभी भी नहीं तुरंत खाना चाहिए l

  • खरबूजा खाने के तुरंत बाद आप को पानी नहीं पीना चाहिए यदि आप खरबूजा खाने के बाद तुरंत पानी पीते हैं तो आपको यह सर्दी जुखाम जैसी समस्याएं हो सकती हैं और यहां तक कि आपको हैजा संबंधी बीमारी का खतरा भी हो सकता है।
  • खरबूजा खाने के तुरंत बाद आपको खट्टी चीजों से परहेज करना चाहिए जिसमें आप अचार, नींबू या फिर खट्टे पेय पदार्थ को आपको भूल में भी नहीं खाना- पीना चाहिए।
  • खरबूजा खाने के साथ-साथ आपको इसके साथ कई सारे खट्टे मीठे फलों को एक साथ मिश्रित करके नहीं खाना चाहिए इससे आपको कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो सकती है।

 

Rate this post

Leave a Comment