चेन्नई सुपर किंग को 5  बार आईपीएल IPL ट्रॉफी दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने  कप्तानी  छोड़ी ! उनकी जगह पर ऋतुराज गायकवाड होंगे चेन्नई सुपर किंग्स के नये कप्तान:-

महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ी: –

 

आईपीएल IPL  2024 का आगाज आज दिनांक 22 मार्च 2024 से शुरू होने जा रहा है। लेकिन ठीक इससे 1 दिन पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स के सफलतम कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी ने अपने प्रशंसकों के लिए बेहद ही निराश करने वाली घोषणा कर दी है। चेन्नई सुपर किंग्स में बीच में कई आमूल चूल परिवर्तन देखने को मिले जहां एक बार चेन्नई सुपर किंग्स ने 2022 सत्र में रविंद्र जडेजा को कप्तान बनाया था

लेकिन रविंद्र जडेजा उतना ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाए जितना कि महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तान में टीम को उच्चतम शिखर पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। महेंद्र सिंह के क्रिकेट की जबरदस्त परफॉर्मेंस और बेहतर समझा होने की वजह से ही चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी को सबसे ज्यादा मौका चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के रूप में उन्हें दिया और महेंद्र सिंह धोनी इस पर खड़े भी उतारे।

यदि महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल करियर की झलकियां पर एक नजर डालें तो उन्होंने आईपीएल में खेले गए 250 माचो में 135.92 की स्ट्राइक रेट से 5000 से अधिक रन बनाए हैं वही चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के तौर पर महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल में 10 बार फाइनल मुकाबला तक टीम को पहुंचा और पांच बार आईपीएल का चैंपियन भी चेन्नई सुपर किंग्स को बनाया।

Ms Dhoni

अब 2024 आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड होंगे: –

 

 जी हां हम बात कर रहे हैं चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार आईपीएल की चैंपियन टीम बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी की जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है और उन्होंने अपनी जगह पर ऋतुराज गायकवाड को चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल 2024 में कप्तानी सौंप कर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक साहस भरा निर्ण य लिया है जिस पर करोड़ महेंद्र सिंह धोनी को चाहने वाले प्रशंसकों को बेहद ही हताश और निराशा हुई है।

 

आईपीएल में अब तक सबसे सफल कप्तानों की लिस्ट: –

 

आईपीएल में अब तक यह सफलतम कप्तानों की बात करें तो इसमें सबसे पहला नाम चेन्नई सुपर किंग्स के महानतम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है जिन्होंने 2010 से लेकर 2023 तक खेले गए आईपीएल टूर्नामेंट में कुल 133 माचो में जीत हासिल करके पहले स्थान पर रहे इसके बाद दूसरा नंबर आईपीएल में सबसे सफलतम कप्तानों की लिस्ट में रोहित शर्मा का आता है जिन्होंने आईपीएल के अब तक हुई सभी प्रारूपण में 87 मैच और पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीतकर दूसरे स्थान पर रहे तो

वहीं तीसरे नंबर पर सफल कप्तानों की लिस्ट में गौतम गंभीर का नाम आता है जिन्होंने अब तक आईपीएल में 71 मैच जीतकर तीसरी सबसे सफल कप्तान तो वहीं विराट कोहली आरसीबी की तरफ से खेलते हुए चौथे सफलतम कप्तान है जिन्होंने अब तक हुई आईपीएल माचो में कुल 66 मैच में जीत हासिल करके चौथा स्थान हासिल किया हुआ है। 

 

Rate this post

Leave a Comment