तांबे के बर्तन में रखे बासी पानी पीने से मिलते हैं, इतने सारे लाभ, आप जानकार हैरान रह जाएंगे:-

तांबे के बर्तन में रखे बासी पानी पीने से मिलते हैं इतने सारे लाभ आप जानकार हैरान रह जाएंगे:-हमारी भारतीय संस्कृति में आयुर्वेद विज्ञान सबसे पुराना विज्ञान माना गया है। हमारी लाखों साल पुरानी सभ्यता संस्कृति में जिन प्रमुख आयुर्वेद विज्ञान का वर्णन मिलता है ,उसमें संजीवनी बूटी से लेकर शरीर को बल बुद्धि निरोगी बनाने वाली संपूर्ण आयुर्वेदिक औषधियां धरती पर हमेशा से मौजूद रही है लेकिन इन औषधियों की सही जानकारी ना होने के कारण हम कई सारे ऐसे इन के फायदे के बारे में आज तक नहीं जान पाए हैं।

आज के वैज्ञानिक युग में भी वैज्ञानिकों ने यह माना है कि धरती पर पाई जाने वाली कई प्रकार की दिव्य औषधियों में इतनी शक्ति इतने सारे गुण होते हैं कि किसी भी प्राणी को हमेशा निरोगी बनाने में पूरी तरह सक्षम होती हैं। आज भी हमारी पुरानी संस्कृति आयुर्वेद विज्ञान के सिद्धांत को विदेशी नागरिकों ने भी अपनाना शुरू कर दिया है जिससे कि इसके होने वाले चमत्कारिक फायदों के कारण आने वाले कुछ समय में इस 22 वीं शताब्दी के दौर में भी हमारी पुरानी सभ्यता संस्कृति के खान -पान के तरीकों को अपनाकर लोग अपने शरीर को निरोगी, और बलवान बना रहे हैं।

हमारे देश की पुरानी संस्कृति में कई प्रकार के ऐसे दैनिक जीवन में इस्तेमाल होने वाले कई प्रकार के हमारे पूर्वजों ऋषि-मुनियों द्वारा अपने दैनिक जीवन में प्रयोग होने वाले खानपान, पहनावा, धातुओं,और मिट्टी के प्रयोग से होने वाले फायदों के बारे में आज आपको जानकर आश्चर्य होगा कि यह यथार्थ पूर्ण तथ्य आज भी पूरी तरह से उतना ही हमारे शरीर के लिए लाभदायक है जितना की लाखों वर्ष पहले ऋषि मुनि और हमारे पूर्वज इनसे महत्वपूर्ण लाभ उठाते थे।

आज हम सबसे महत्वपूर्ण जीवन के लिए संजीवनी बूटी की तरह काम करने वाला और शरीर की सभी प्रकार की पेट से संबंधित विकृतियों को दूर करने वाले प्रमुख धातु तांबे के बर्तन के बारे में विस्तार से जानेंगे, आइए इसके कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर नजर डालते हैं जो कि यदि कोई भी व्यक्ति अपने दैनिक जीवन में इस  तांबे की धातु से बने हुए बर्तन में पानी पीने के अलावा, इसके और भी अनगिनत फायदों के बारे में जानकर अपने दैनिक जीवन में इसका इस्तेमाल करके कोई भी व्यक्ति अपने स्वास्थ्य को और अपनी उम्र को बढ़ा सकते हैं और जीवन पर्यंत हमेशा निरोगी बन सकते हैं।

तांबे के बर्तन में रखी पानी को सुबह खाली पेट पीने से होने वाले महत्वपूर्ण फायदे :-

1-मोटापा कम करने और वजन को घटाने में सहायक-

हमारे दादा, दादी, नाना- नानी के द्वारा भी इस तांबे के बर्तन यानी गिलास या लोटे में रखे के पानी को सुबह इस्तेमाल करके उन्होंने अपने जीवन के 90 से लेकर 100 साल तक निरोगी जीवन जीकर आज हमारे लिए एक प्रत्यक्ष उदाहरण बने हुए हैं यही वजह है कि आज इस तथ्य को ना सिर्फ हम आप तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं बल्कि हम भी अपने दैनिक जीवन में तांबे के बर्तन में रखी हुई पानी को सुबह खाली पेट पीकर पेट में अनावश्यक बढ़ने वाली चर्बी फाइट को पूरी तरह से कम करने में कामयाब हो पाए हैं यदि आप भी अपने दैनिक जीवन में अपने शरीर को हष्ट पुष्ट बलवान और मोटापे से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप अपने दैनिक जीवन में जरूर तांबे के बर्तन में रखें पानी का सेवन आज से ही शुरू कर दे आने वाले कुछ ही समय में आपको इसके फायदे नजर आने लगेंगे।

2-पेट में बन रही गैस एसिडिटी कब्ज जैसी गंभीर समस्याओं को पूरी तरह जड़ से खत्म करने में सहायक: –

यदि आपके पेट में भी गैस एसिडिटी या कब बनती है तो आप रात को सोने से पहले एक तांबे के गिलास या थाने की बोतल में पानी भर कर रख दें और सुबह खाली पेट उसी तांबे के बर्तन में रखे हुए पानी को लगातार 2 हफ्ते तक पीने से आपकी पेट में बन रही गैस एसिडिटी या कब्ज जैसी गंभीर समस्या जड़ से खत्म हो जाएगी और आप अपने आप को स्वस्थ निरोगी और बलवान और पूरी तरह से निरोगी बन जाएंगे। यह कोई नॉर्मल जा कही सुनी बातें नहीं है यह पूर्णतया प्रयोग करने के बाद आपको बताई जा रही है जिससे कि आपको भी अपने जीवन में यदि बताई गई किसी भी प्रकार की समस्या है तो उसे आप हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं।

Rate this post

Leave a Comment