दीपावली पर महा सूर्य ग्रहण ! क्या इस बार दीपावली का त्यौहार नहीं मनेगा, कैसे होगी लक्ष्मी गणेश की पूजा ,जाने सब कुछ:-

क्या है यह Solar Eclipse Diwali 2022  जाने:-

इस साल यानी 2022 में दीपावली के शुभ अवसर पर साल का पहला सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse)   लगने जा रहा है, इस सूर्य ग्रहण की वजह से दीपावली जैसा पावन पर्व भारत देश में कैसे मनाया जाएगा खासकर लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा कैसे की जाएगी इसी को लेकर बड़े-बड़े ज्योतिषाचार्य और पंडितों में कई तरह की सवाल जवाब निकल कर सामने आ रहे हैं वहीं देश के करोड़ों लोगों का सबसे प्रमुख दीपावली का त्यौहार इस साल पढ़ने वाले सूर्य ग्रहण की वजह से क्या फीका पड़ जाएगा या फिर सूर्यग्रहण अमावस्या के दिन लगने के समय और दीपावली के पूजन के समय में क्या खास अंतर होगा जिससे की लक्ष्मी और गणेश की पूजा करके इस दीपावली के पावन पर्व को मनाया जा सकता है l इन्हीं प्रश्नों का उत्तर लेकर हम आप तक आए हैं, आइए जानते हैं विस्तार से की पूजा करने का सही समय क्या होगा और इस बार दीपावली का पर्व किस तरह से मनाए जिससे कि लगने वाले सूर्य ग्रहण का असर आपके आने वाले व्यापार, कामकाज पर सकारात्मक असर छोड़ सके और हर 1 साल की तरह इस साल का पर्व भी आप अच्छी तरह से सेलिब्रेट कर पाए।

 2022 में दीपावली 24 अक्टूबर दिन सोमवार को मनाई जाएगी:-

इस साल 2022 में दीपावली के पावन पर्व पर साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने की वजह से लोग दीपावली को मनाने के लिए असमंजस की स्थिति में है ऐसे में आपको बताते चलें कि इस साल दीपावली का पर्व आप धूमधाम से पिछले साल की तरह मना पाएंगे और मां लक्ष्मी और गणेश की पूजा भी विधि विधान से कर पाएंगे। क्योंकि इस साल पड़ने वाला सूर्य ग्रहण दीपावली के ठीक अगले दिन यानी 25 अक्टूबर को  पड़ रहा है ऐसे में 24 अक्टूबर दिन सोमवार को दीपावली का पावन पर्व आप सभी हर्षोल्लास के साथ मना (सेलिब्रेट ) कर पायेंगे l दीपावली का पावन पर्व इस साल कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की अमावस्या को हर साल की तरह होगा ,इस बार कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी 24 अक्टूबर की शाम 4:44 मिनट तक रहेगी ,ठीक इसके बाद अमावस्या लग जाएगीl इसलिए मन में होने वाले सूर्यग्रहण और दीपावली के समय में कन्फ्यूजन आपका पूरी तरह दूर हो गया होगा और आप हर साल की तरह इस साल भी दीपावली का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ अपने संपूर्ण परिवार के साथ मनाएं और अपने जीवन में रोशनी धनधान्य की नई चमक हर साल की तरह बिखेरते जाएं।

साल का पहला सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 दिन मंगलवार को लगेगा:-

साल का पहला सूर्य ग्रहण कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या यानी कि 25 अक्टूबर दिन मंगलवार को खण्डग्रास सूर्यग्रहण लगेगा ऐसे में यह जानना जरूरी है कि surya सूर्य ग्रहण के लगने का समय क्या होगा? और यह कब से कब तक सूर्य ग्रहण का समय होगा, और यह कब से कब तक रहेगा तो आपको बताते चलें कि यह भारत में दिन दोपहर 2 :28 बजे से प्रारंभ होकर शाम 6:32 रहेगा। इसका परम ग्रास शाम 4:30 पर होगा | इसका सूतक भारत में 25 अक्टूबर दिन मंगलवार सुबह 3:16 बजे से प्रारंभ होगा, और सूर्यास्त के साथ ख़त्म होगा l भारत में इसका 25 अक्टूबर दिन मंगलवार सुबह 3:16 बजे से सूतक प्रारंभ हो जाएगा यह साल का पहला ग्रहण स्वाति नक्षत्र और तुला राशि पर ज्यादा प्रभाव डालेगा, इसलिए इन राशि वाले व्यक्तियों को कई प्रकार की समस्याएं जैसे शारीरिक रोग पारिवारिक कास्ट दर्द पीड़ा जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है इसलिए इन दोनों राशियों के लोगों को विशेष पूजा अर्चना करने की जरूरत है जिससे कि उनके ऊपर पड़ने वाले ग्रहण के दुष्प्रभाव को रोका जा सके। इसके लिए जो लोग स्वाति नक्षत्र और तुला राशि से हैं उनको इस दिन विशेषकर प्रथम पूज्य गणेश जी और मां लक्ष्मी के साथ-साथ सत्यनारायण विष्णु भगवान का व्रत कथा पूजन करना चाहिए, जिससे कि इन आने वाली कई प्रकार की समस्याओं , कष्टों से छुटकारा मिल सके।

भारत के अलावा इन देशों में भी साल के प्रथम सूर्य ग्रहण का प्रभाव रहेगा जाने: –

यदि आपको यह भ्रम है कि साल का प्रथम सूर्य ग्रहण सिर्फ भारत में ही लग रहा है तो ऐसा बिल्कुल नहीं है आपको बताते चलें कि यह सूर्य ग्रहण भारत के अलावा कई अन्य देशों में भी देखने को मिलेगा जिसमें से इन देशों की लिस्ट की श्रेणी में मुख्य रूप से स्वीडन यूनाइटेड किंग्डम, ग्रीनलैंड, नॉर्वे, जर्मनी, फ्रांस, स्पेन, यमन ,ओमान ,सऊदी, अरब,इटली, पोलैंड, रोमानिया, ऑस्ट्रिया, इजिप्ट, ग्रीस,  टर्की, इराक, ईरान, पाकिस्तान अफ़गानिस्तान, श्रीलंका, मास्को, नेपाल, भूटान और पश्चिमी रूस में मुख्य रूप से यह सूर्य ग्रहण दिखेगा l इन सभी देशों में रह रहे भारतीयों के अलावा इन देश के नागरिक भी दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाते हैं ऐसे में इन देशों में दीपावली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा और यहां पर रह रहे लाखों भारतीयों को दीपावली का पर्व हर साल की तरह धूमधाम से मनाने का मौका मिलेगा क्योंकि जो सूर्य ग्रहण लग रहा है वह कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी यानी 24 अक्टूबर की शाम 4:00 बज के 44 मिनट तक रहेगी और इसके बाद अमावस्या लग जाएगी इस प्रकार विश्व के सभी लोग 24 अक्टूबर के दिन दीपावली को धूमधाम से मना सकेंगे।

Rate this post

Leave a Comment