देसी गुड़ खाने के अद्भुत फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे:-

देसी गुड (Village Jaggery ) खाने के फायदे:-

देसी गुड़ खाने के अद्भुत फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे:- देसी गुड़ जिसे हम अंग्रेजी में Jaggery (जैगरी )के नाम से जानते हैंl भारत में प्राचीन सभ्यता संस्कृति से लेकर आज तक के जीवन में गुड अपनी मिठास से सभी को निरोगी, बलवान जैसे गुणों के कारण आज भी उतना ही लोकप्रिय और खाने में विश्व प्रसिद्ध है जितना कि प्राचीन काल में था

गुड में कई प्रकार के विटामिंस शर्करा, ग्लूकोस, ग्लूकोस, कार्बोहाइड्रेट शरीर के पाचन को दुरुस्त संबंधित से संबंधित एंजाइम तत्व पाए जाते हैं। गुड में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है जो कि शरीर में हो रही आयरन की कमी को दूर करके कई गंभीर बीमारियों से बचाता है। गुड में फोलेट नामक तत्व पाया जाता है जो कि शरीर में रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

गुड़ का सेवन सुबह खाली पेट करने से कई लाभ होते हैं लेकिन इसके साथ साथ जो लोग धूल मिट्टी से संबंधित जॉब करते हैं जैसे कंस्ट्रक्शन का काम, बेलदार, मजदूरी या फिर इंडस्ट्रियल कंपनियों में धूल मिट्टी , धुएं, Pollution में करते हैं उनके लिए गुड अमृत के समान है क्योंकि फेफड़ों में जमने वाले कार्बन तत्व, धूल मिट्टी के हानिकारक कणों को पूरी तरह से हटाने के साथ-साथ शरीर में मौजूद कई प्रकार के बैक्टीरिया वायरस को खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है यही वजह है कि प्राचीन काल से लेकर आज तक गुड़ का सेवन गरीब वर्ग का व्यक्ति ज्यादा से ज्यादा करता है और वह गुड के सेवन करने से अपने जीवन में स्वस्थ भी रहता है।

 

खाली पेट गुड़ खाने के फायदे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे क्योंकि इसके एक दो नहीं बल्कि अनगिनत फायदे होते हैं आइए इन्हीं फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

 

1-फेफड़ों में जमी धूल, कार्बन, जैसे हानिकारक तत्वों को दूर करने और फेफड़ों को स्वस्थ रखने  में सहायक:-

आज के पोलूशन भरे वातावरण में कई प्रकार के हानिकारक तत्व जैसे कार्बन, वाहनों से निकलने वाले धुएं में मौजूद कई प्रकार के शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले हानिकारक पदार्थों को फेफड़े पर जमने से गुड बहुत ही लाभकारी होता है, इसके साथ साथ जो लोग दिहाड़ी, मजदूरी, सफाई जैसे धूल मिट्टी से भरे हुए काम अपने दैनिक जीवन में करते हैं उनको अपने दैनिक जीवन में सुबह और शाम गुड़ का सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि अक्सर कर देखा गया है कि जो लोग धुएं और मिट्टी संबंधित काम लगातार करते हैं उनके फेफड़ों पर धूल मिट्टी के हानिकारक कड़ और कार्बन डाइऑक्साइड के हानिकारक तत्वों की एक परत जम जाती है, जिससे कि उनको टीवी क्षय रोग जैसे जानलेवा रोग अपनी चपेट में ले लेते हैंl लेकिन जो लोग अपने काम करने के साथ-साथ अपने दैनिक जीवन में गुड़ का सेवन करते रहते हैं वह इन गंभीर जानलेवा बीमारियों से हमेशा बचे रहते हैं।

 

2:-गुड़ का सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी हमेशा के लिए दूर होती है: –

 गुड में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है इसमें पाया जाने वाला फोलेट नामक पोषक तत्व शरीर में रेड ब्लड सेल्स को नियंत्रित करने का काम करता है जिससे कि शरीर में हो रही आयरन की कमी जैसी गंभीर समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाती है और शरीर निरोगी स्वस्थ बनता है।

5/5 - (1 vote)

Leave a Comment