रोज़ नाश्ते में टेस्ट बढ़ाने वाले इस, त्रिमुखी  फल के बारे में आप कितना जानते हैं, आइए जानें इससे जुड़े कुछ रोचक तथ्य :-

रोज़ नाश्ते में टेस्ट बढ़ाने वाले इस, त्रिमुखी  फल के बारे में आप कितना जानते हैं, आइए जानें इससे जुड़े कुछ रोचक तथ्य :-

 

 इस त्रिमुखी मुखी फल जिसके नोकदार लक्ष्य भेदी तीनों सिरों पर नोक निकले हुए हैं इसमें ऐसा लगता है तीनो लोक समाये  हुए हैं:-

 

प्राय: हम अपने जीवन में किसी न किसी खास मन को भाने वाली चीज को बेहद ज्यादा महत्व देते हैं लेकिन यह भोर काल सुबह का इतना प्रिय नाश्ता है कि ऐसा लगता है इसके तीन नोकदार सिरों में  तीनो लोक समाये  हुए हैं, क्योंकि इसे बनाने वाला इसका भोग प्राया लोगों को खिलाने से पहले ब्रह्मा, विष्णु, महेश को इसका भोग पहले लगा देता है जिससे कि किसी भी व्यक्ति का पेट खराब ना हो, और वह इसके जायकेदार टेस्टी स्वाद को भी जीवन भर अपने दिल और दिमाग से कभी भी निकाल ना सके। इस टेस्टी जायकेदार त्रिमुखी फल का सुबह नाश्ता करने मात्र भर से इसमें समाहित तीनों देवता यानी (ब्रह्मा विष्णु महेश) की शक्तियों की वजह से यह त्रिमुखी फल और भी बेहद शक्तिशाली और मन को भाने वाला बन जाता है, जहां एक तरफ इसमें तीनों लोगों की शक्तियां समाई हुई है तो वहीं से सुबह टमाटर की चटनी के साथ इसका सेवन करने से मंगल बलवान बनता है तो वहीं दूसरी तरफ धनिया की चटनी के साथ इसका सेवन करने से वाणी दोष कम होता है।

 

हम सभी का सबसे लजीज फेवरेट  और  मानसून (बारिश )के मौसम में मन को भाने वाला स्वादिष्ट इस त्रिमुखी फल  का नाम लेते ही मुख में अजब सी छटपटाहट  मचने लगती है। यदि बात करें इस त्रिमुखी फल के इतिहास की तो इसका इतिहास बेहद ही रोचक है। जहां तक इस त्रिमुखी फल के खोज की बात है यह सर्वप्रथम इसे भारत में ही खोजा गया था, और भारत देश में ही यह त्रिमुखी फल नाश्ते वाला फल पला -बढ़ा  जो कि आज अपनी शान शौकत के साथ सभी के दिलों पर राज कर रहा है।

 

बड़े-बड़े वैज्ञानिक और नेता अधिकारी भी इस फल का सेवन करने के लिए व्याकुल रहते हैं:-

 

भोर काल का चैतन्य  त्रिमुखी यह फल अपनी सुंदर बनावट और अपने लजीज स्वास्थ्य के चलते सभी का मन अपनी तरफ आकर्षित करता है जिससे बड़े-बड़े नेता अधिकारी कर्मचारी यहां तक कि वैज्ञानिक लोग भी इसके आकर्षण के जाल में फस कर उसकी तरफ खींचे चले आते हैं। हो भी क्यों ना इसका लजीज जायकेदार टेस्ट और सुबह के समय मीठी और पुदीने वाली हरी चटनी के साथ इसका टेस्ट तो और भी 4 गुना बढ़ जाता है, जिससे कि लोग इसको अपने दिलो-दिमाग से कभी भी नहीं हटा पाते हैं।

 

रूठी हुई गर्लफ्रेंड और पत्नी को अपने मंत्रों से यह सुबह के नाश्ते का लजीज फल चुटकियों में मना लेता है:-

स त्रिमुखी फल में इतने गुण विद्यमान हैं, और इसे ऐसा वरदानं मिला हुआ है  कि यह सदियों से रूठी हुई गर्लफ्रेंड और पत्नी को अपने मंत्रों से तुरंत मंत्रमुग्ध कर देता है और वह तुरंत प्रसन्न हो जाती है , ऐसा वेदों पुराणों में वर्णित तो नहीं मिलता लेकिन यथार्थ दैनिक जीवन में देखने को मिलता है।

 

क्या आप इस त्रिमुखी फल को जानते हैं, या फिर अभी भी इस फल से अनजान है तो एक काम करें:-

 

इस त्रिमुखी मुखी फल के बारे में आपने कई रोचक कहानियां, किस्से जरूर सुने होंगे और अपने दैनिक जीवन में भी कई घटित रोमांचकारी,  घटनाएं भी देखी होंगी, लेकिन अभी तक आपको यह समझ में नहीं आ रहा कि आखिर यह त्रिमुखी फल है क्या तो आप अपने दोस्तों मित्रों के साथ इसे जरूर शेयर करें और उनसे उनके विचारों और इसकी सही पहचान के बारे में जरूर पता लगाएं…

 

डिस्क्लेमर:-

 

ऊपर दी गई जानकारी मैं पाठक गणों के मनोरंजन के लिए इसमें कुछ खास चटपटे शब्दों का उल्लेख किया गया है, इस लेख में दी गई जानकारी किसी भी धार्मिक मान्यता या आस्था को चोट पहुंचाने की अभिव्यक्ति नहीं देता है और ना ही इसका प्रचार प्रसार करता है इसलिए पाठकगण केवल इस लेख को मनोरंजन के लिए पढ़ें और अच्छा लगने पर इसे अपने दोस्तों और मित्रों के साथ शेयर जरूर करें, जिन लोगों के मन में कोई प्रश्न है वह कमेंट बॉक्स में जाकर अपने कमेंट हमें सीधे भेज सकते हैं उनके उत्तर शीघ्र अति शीघ्र भेजे जाएंगे और उनके सुझाव को भी अमल में लाया जाएगा।

 

5/5 - (1 vote)

Leave a Comment