विश्व की सबसे बड़ी मूछें क्या आपने कभी देखी हैं: –

World’s Biggest Mustache:

विश्व की सबसे बड़ी मूछें क्या आपने कभी देखी हैं: –जी हां विश्व में ऐसे अद्भुत और अनोखे इंसान मौजूद हैं जो कि हमारी जिज्ञासा को और अधिक रोचक बना देते हैं। विश्व में आपने सबसे लंबी जीभ विश्व का सबसे लंबा आदमी विश्व की सबसे लंबी औरत विश्व का सबसे मोटा आदमी जरूर सुना होगा लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि विश्व के सबसे बड़ी मूछें रखने वाले व्यक्ति की मूछें आखिर कितनी बड़ी हो सकती हैं ,यदि नहीं तो आप को आज जानकारी ए आश्चर्य होगा कि विश्व कीर्तिमान स्थापित करने वाला वह शख्स भारत के राजस्थान का रहने वाला है जी हां हम बात कर रहे हैं राजस्थान के बीकानेर के 58 वर्षीय गिरधर व्यास जी की जिनकी पूछो कि यदि लंबाई की बात की जाए तो इनकी मूछें 22 फीट लंबी हैं जो कि विश्व भर में दूसरे लोगों के लिए एक समझ किसी अजूबे से कम नहीं है।

गिरधर व्यास जी की लंबी मूछें होने का रहस्य:

राजस्थान के बीकानेर में रहने वाले 58 वर्षीय गिरधर व्यास जी एक इंटरव्यू में बताते हैं कि उनकी इतनी बड़ी मूछें होने मैं कोई एक दो साल की नहीं बल्कि वह 1985 से अपनी मूछों को की देखभाल करके उनको बढ़ाना शुरू कर दिया था जो अब यानी 2022 में 22 फीट की लंबाई तक बढ़ गई है। इतनी बड़ी मूछें रखने और उस को सजाने संवारने के लिए गिरधर व्यास जी अपनी मूछों पर रोजाना 3 घंटे का समय देते हैं।  गिरधर व्यास जी की इतनी लंबी मूछें होने का यह अब तक का विश्व रिकॉर्ड भी उनके ही नाम दर्ज है।

गिरधर व्यास जी का खानपान व दैनिक दिनचर्या:

गिरधर व्यास जी राजस्थान के बीकानेर के रहने वाले हैं और वह आज भी अपनी भारतीय संस्कृति को प्राथमिकता देते हुए राजस्थान की सांस्कृतिक और वहां का रहन सहन खानपान उनके रोम रोम में बसा हुआ है। आज भी गिरधर व्यास जी अपने दैनिक जीवन में देसी खाना खाना पसंद करते हैं जिसमें उनका सबसे प्रिय भोजन घी, दूध, मक्खन के अलावा वह अपने दैनिक आहार में सादा भोजन करना पसंद करते हैं सबसे बड़ी बात यह है कि 58 वर्ष की उम्र होने के बावजूद उनके बाल आज भी बिल्कुल काले हैं जो कि उनकी निरोगी और दैनिक योगा व्यायाम की अनियमित दिनचर्या के कारण ही उनको यह प्रकृति द्वारा अनोखा वरदान  उन्हें मिल रहा है।

गिरधर व्यास जी बताते हैं कि वह आज भी अपने बालों को संवारने के लिए किसी भी प्रकार के बाहरी मेडिकल निर्मित तेल का इस्तेमाल नहीं करते हैं वह आज भी शुद्ध सरसों के तेल को बालों में लगाना पसंद करते हैं जोकि कोल्हू द्वारा निकाला हुआ होता है l गिरधर व्यास जी आज भी अपने दैनिक जीवन में खाए जाने वाले किसी भी व्यंजन को बनाने के लिए देसी राजस्थानी घी या फिर शुद्ध सरसों के तेल का ही इस्तेमाल करते हैं।

युवाओं के लिए गिरधर व्यास जी का संदेश:

वर्तमान समय में चकाचौंध भरी दुनिया में लोग अक्सर कर युवा वर्ग चाहे वह लड़के हो या फिर लड़कियां अपने दैनिक जीवन में वह खाने के लिए फास्ट फूड या फिर शरीर पर लगाने के लिए कॉस्मेटिक क्रीम Creem या तरह-तरह के सुगंध युक्त तेलों को इस्तेमाल करना पसंद करते हैं लेकिन उनको यह नहीं पता है कि इस प्रकार के खान -पान और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स को यूज करके वह अपने शरीर को कितना बड़ा नुकसान पहुंचा रहे हैं ज आप देखते ही हैं कि छोटे से छोटे बच्चे के भी बाल बचपन मैं ही सफेद होना स्टार्ट हो जाते हैं या फिर आज के नौजवान लड़के लड़कियों के भी बाल सफेद होते जा रहे हैं और उनमें तरह तरह की बीमारियां उन्हें आए दिन परेशान करती रहती हैं यदि इन सभी बीमारियों और अपनी सेहत को सुंदर और नौजवान बनाना चाहते हैं तो अपनी भारतीय संस्कृति की मूलभूत दैनिक चर्या को अपने जीवन में अपनाकर कोई भी युवा आसानी से हष्ट पुष्ट  बलवान और निरोगी बन सकता है।

4/5 - (1 vote)

Leave a Comment