2023 नाग पंचमी कब है? जाने सही सटीक तारीख और शुभ मुहूर्त:-

2023 Nag Panchami Date:-

2023 नाग पंचमी कब है? जाने सही सटीक तारीख और शुभ मुहूर्त:- श्रावण महीने में शुक्ल पक्ष की पंचमी को नाग पंचमी के त्योहार के रूप में प्रत्येक वर्ष बड़ी धूमधाम के साथ यह पर्व संपूर्ण भारत में मनाया जाता है। नाग पंचमी के पावन पर्व पर लोग विशेष रूप से भगवान शिव के गले में आभूषण के रूप में विद्यमान नाग देवता की पूजा करते हैं लोगों की ऐसी मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से अपार धन वैभव संपदा और मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। वहीं जिन लोगों के जीवन में, भय, आशंका दरिद्रता, व्याप्त होती है उनको इससे पूरी तरह से छुटकारा मिल जाता है। नाग पंचमी के दिन विशेषकर घरों में पकवान बनाए जाते हैं और भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर दूध और पुष्प चढ़ाकर उनकी पूजा की जाती है। भारत के कई हिस्सों में तो इस दिन लोग सांपों को दूध पिलाते हैं और अपनी मन्नतें मांगते हैं कहा जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति हो जाती है। नाग पंचमी के दिन विशेषकर नाग के देवता वासुकी की भी विशेष पूजा अर्चना की जाती है इसके साथ साथ इस दिन अनंत, पदम, महापद्मा, तक्षक, करकट, संख, कालिया और पिंगल नामक नाग देवताओं की पूजा इस दिन की जाती है।

 

वहीं दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्रों में नाग पंचमी के दिन विशेष अखाड़ा, दंगल, कुश्ती, आदि का आयोजन किया जाता है जिसे लोग बड़ी शालीनता और बड़े उत्साह के साथ सेलिब्रेट करते हैं, और अन्य लोग इसे बड़ी ही ध्यान से देखते हैं। भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में इसे गुड़िया त्योहार के रूप में भी जाना जाता है। 

2023 नाग पंचमी तारीख और समय:-

 

2023 में पूरे भारतवर्ष में नाग पंचमी का पावन पर्व ज्योतिष कैलेंडर के अनुसार श्रावण मास में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि यानी 21 अगस्त 2023, दिन सोमवार को रात 12:21 से प्रारंभ होगा और इसका समापन अगले दिन 22 अगस्त 2023 दिन मंगलवार को होगा।

नाग पंचमी का पावन पर्व 21 अगस्त 2023 दिन सोमवार को संपूर्ण भारत में मनाया जाएगा। इस बार नाग पंचमी पर विशेष संयोग बन रहा है क्योंकि इस साल 2023 में नाग पंचमी का त्यौहार सोमवार के दिन पड़ रहा है, और सबसे बड़ी खास बात यह है कि सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ का दिन होता है, इसलिए जो भी इस विशेष शुभ दिन पर पड़ने वाले नाग पंचमी के दिन भगवान भोलेनाथ का व्रत रखकर नागदेव की विशेष पूजा-अर्चना करेगा उसको जीवन में धन वैभव संपदा सभी सुखों की प्राप्ति होगी ऐसा ज्योति शास्त्रों, और पंडितों  द्वारा बताया जा रहा है।

 

नाग पंचमी पूजा करने की संपूर्ण विधि:-

 

नाग पंचमी के दिन विशेष कर नाग देवता की पूजा की जाती है ऐसे में सबसे पहले सूर्योदय से पहले उठकर स्नान आदि के बाद व्रत और पूजा का संकल्प लेना चाहिए इसके बाद एक प्लेट में हल्दी चावल रोली फूल दीपक और एक छोटी कटोरी में दूध रख लेना चाहिए फिर मंदिर में जाकर नाग देवता की मूर्ति के सामने इन सभी चीजों को अर्पित करनी चाहिए। इसके बाद नाग देवता को कच्चे दूध में घी चीनी मिलाकर नाग देवता के सामने रखना चाहिए, इसके ठीक बाद नाग देवता की मन में ओम नाग देवता नमः मंत्र का 10 बार जाप करना चाहिए इसके बाद नाग देवता की आरती उतारे और मन में नाग देवता का ध्यान करें इसके बाद नाग पंचमी की कथा किसी जातक से जरूर सुने, इसके बाद मन में नाग देवता से अपनी मनवांछित इच्छाएं पूरा करने की प्रार्थना नाग देवता के सामने करें ऐसा करने से मनवांछित फल अवश्य मिलता है।

 

डिस्क्लेमर:-

 

भारत में धार्मिक मान्यताओं और सांस्कृतिक रीति-रिवाजों के चलते कई प्रदेशों में नाग पंचमी की पूजा, वहां की रीति रिवाज और प्रथम परंपरा के अनुसार की जाती है ऐसे में ऊपर बताई गई जानकारी को पाठक गण केवल एक जानकारी के रूप में ले, यहां पर बताई गई जानकारी किसी भी धर्म- रीति रिवाज, के खिलाफ, गलत प्रचार प्रसार करने की तरफ इशारा नहीं करता है, यदि किसी भी पाठक गणों को ऊपर बताई गई किसी भी जानकारी से सहमति नहीं है तो वह अपने मतानुसार अपनी रीति रिवाज के अनुसार, नाग पंचमी के पावन पर्व को मान सकता है, यहां पर उल्लेखित जानकारी केवल ज्योतिष पंचांग के अनुसार वर्णित की गई है। 

 

Rate this post

Leave a Comment