2023 भारत में मानसून ने दी दस्तक, झमाझम होगी इस वर्ष बारिश: –

4 से 5 जून तक केरल में मानसून देगा दस्तक:-

2023 भारत में मानसून ने दी दस्तक, झमाझम होगी इस वर्ष बारिश: -भारत में 2023 में मानसून थोड़ी देरी से आने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। जहां हर वर्ष केरल में मानसून 20 से 25 मई के आसपास आ जाता था वहीं इस बार मानसून 10 दिन देरी से दस्तक देने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ के चलते हुए मौसम परिवर्तन की वजह से मानसून में कुछ देरी की संभावना बनी हुई है जिससे कि केरल में 4 से लेकर 5 जून तक मौसम दस्तक दे सकता है।

 

दक्षिण पूर्वी राज्यों में हो रही झमाझम बारिश:

भारत के दक्षिणी पूर्वी राज्यों में बने मानसून की वजह से यहां पर झमाझम बारिश हो रही है, इसके साथ-साथ अभी यह केरल तट से मानसून लगभग 400 किलोमीटर दूर दक्षिण पूर्वी राज्यों में पूरी तरह से सक्रिय है जोकि धीरे-धीरे केरल की तरफ बढ़ रहा है और आने वाले 5 से लेकर 10 जून के बीच केरल में मानसून पूरी तरह से दस्तक दे सकता है और यहां गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिल सकती है लेकिन हर वर्ष की तरह देखना यह होगा कि केरल में जिस तरह मानसून भारी मात्रा में बारिश की वजह से लोगों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है क्या प्रशासन इस बार लोगों के लिए उन सभी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में कामयाब हो पाती है या नहीं लेकिन मई महीने में जिस तरह से केरल में मानसून समय से पहुंच जाता था वह इस वर्ष थोड़ी देरी से पहुंचने वाला है।

 

भारत के उत्तर पश्चिमी राज्यों में अभी फिलहाल मौसम विभाग ने लू ka अलर्ट जारी किया है:-

 

भारत में इस वर्ष मानसून केरल में देरी से पहुंचने की वजह से भारत के उत्तर पश्चिमी राज्यों जैसे maharashtra, बिहार, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में मानसून देरी से पहुंचने की वजह से यहां पर तेज गर्म हवाएं और लू चलने के संकेत मौसम विभाग की तरफ से दिए गए हैं यहां पर अभी आने वाले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ सकता है।

इसके साथ-साथ भारत के उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश झारखंड दिल्ली जैसे राज्यों में भी मौसम थोड़ा देरी से करवट बदलेगा अभी फिलहाल यहां इन राज्यों में गर्मी, और तेज हवाओं के साथ लूं चलने के संकेत दिए गए हैं वही यदि बात करें इन राज्यों में मानसून आने की दस्तक की तो यह 20 जून से लेकर 10 जुलाई के आसपास तक इन राज्यों में भी झमाझम बारिश हो सकती है ऐसा मौसम विभाग का मानना है।

5/5 - (1 vote)

Leave a Comment