World International Yoga Day | विश्व योगा दिवस 2023:-

World International Yoga Day | विश्व योगा दिवस 2023:-अंतरराष्ट्रीय विश्व योगा दिवस की शुरुआत सबसे पहले भारत में हुई थी, जिसमें भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 2014 में योगा को प्राथमिकता और बढ़ावा देते हुए इसे योग दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की थी। इसके बाद योगा को स्वास्थ्य के लिए बेहतर मानते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 2014 में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की घोषणा की गई थी तभी से लेकर प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है।

 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके सटीक उत्तर आओ जाने:-

Q:1 पहला योग दिवस कब और कहां मनाया गया था?

 

Ans:- जहां तक विश्व में पहले योग दिवस को मनाया जाने का प्रश्न है तो इसकी शुरुआत सबसे पहले भारत में हुई थी जब दिल्ली के राजपथ पर 35000 से ज्यादा लोगों ने एक साथ योगासन करके एक नया इतिहास रचा था जिसमें 84 देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था। भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा भारत में सन 2014 से ही योग दिवस को प्राथमिकता दी गई, लोगों के स्वास्थ्य को और ज्यादा बेहतर बनाने को लेकर की गई यह पहल बेहद सफल रही और इस तरह से भारत में ही पहला योग दिवस 2014 में मनाया गया था।

 

Q.2  योग के पिता के रूप में कौन जाना जाता है?

Ans:- भारतीय प्राचीन सभ्यता संस्कृति में योग का विशेष स्थान रहा है। भारतीय आयुर्वेद विज्ञान में योग को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई थी, जिसमें शरीर को निरोगी बनाने के लिए ऋषि-मुनियों द्वारा योग विद्या द्वारा इन बड़ी बीमारियों पर हमेशा विजय प्राप्त की जाती थी इसीलिए महर्षि पतंजलि, जो कि प्राचीन ऋषि-मुनियों के गुरु कहे जाते हैं उन्हें योग का जनक यानी पिता कहा जाता है जिन्होंने योगा की शुरुआत की थी। योग सर्वप्रथम भारत के ऋषि-मुनियों द्वारा की शुरू की गई स्वास्थ्य विद्यार्थी जोकि आज से तकरीबन 26000 साल पहले इसकी शुरुआत हो गई थी और आज तक यह योग साधना चलती आ रही है, जिसे आज हम योग दिवस के रूप में जानते हैं।

 

Q.3 कितने देश अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं?

 

Ans:- संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा सन 2014 में 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया गया था लेकिन धीरे-धीरे अन्य देशों ने भी इस में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमें यदि अब तक बात करें तो कुल मिलाकर 180 देशों ने इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में हिस्सा लेकर एक नया इतिहास रच दिया है। आने वाले समय में इन देशों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि योग दिवस मानव जीवन के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का एक स्वर्णिम विकल्प है जिसको सभी लोग इसमें शामिल होने के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

 

Q.4 योग दिवस 2023 की थीम क्या है?

 

Ans:- प्रत्येक वर्ष 21 जून को मनाया जाने वाला योग दिवस की थीम, को योगा के प्रचार प्रसार के लिए चिन्हित किया जाता है, यदि बात करें 2023 में मनाए जाने वाले योगा दिवस की थीम की तो यह थीम ‘वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग’( Yoga for Vasudhaiva Kutumbakam) पर आधारित है। जिसमें वसुधैव कुटुंबकम का अर्थ – धरती ही परिवार हैl

इस थीम में योगासन मुद्रा में बैठे हुए एक व्यक्ति को दिखाया गया है और संपूर्ण पृथ्वी के मानव को एक दूसरे के साथ जोड़ते हुए मुद्रा में दर्शाया गया है।

 

Q.5 योग दिवस का लोगो किसका प्रतीक है?

 

Ans:- योग दिवस मनाने के लिए इसको एक विशेष चिन्हित चित्र से इसका लोगो इंगित किया गया है जिसमें पृथ्वी और मनुष्य के योगासन मुद्रा की चित्र को सकारात्मक रूप दिया गया है, योगा दिवस के लोगों में मनुष्य के योगासन मुद्रा के ठीक निचले केंद्र में हल्की भूरी दो पत्तियों को दर्शाया गया है जो कि पृथ्वी तत्व का प्रतीक मानी जाती हैं वही दो हरी पत्तियां प्रकृति का प्रतीक मानी जाती हैं, इसमें नीला जल तरल तत्व और का प्रतीक है, वही इसमें दर्शाया गया सूर्य ऊर्जा और चमक का प्रतीक है। इस योगा दिवस के लोगों में मानवता के, ऊर्जावान,सद्भाव और शांति का सजीव चित्रण किया गया है जो कि योग की संपूर्ण निचोड़ ( सार) को दर्शाता है l

 

5/5 - (1 vote)

Leave a Comment